शनिवार, 13 जून 2015

अताउल 'हक़' क़ासमी


1-मेरे लिये आवाज़ा-ए-रुस्वाई बहुत है
इस शहर में इतनी भी पजिराई बहुत है

सहरा को निकल जाये तो दिल भी ज़रा बहले
शहरों में तो हंगामा-ए-तन्हाई बहुत है

लगता है बहुत देर रूकेगी मेरे घर में
इस रात की आँखों में शनाशाई बहुत है
****
2-कहीं गुलाब हूं, और कहीं बबूल में हूं
किसी की याद में हूं और किसी की भूल में हूं

मेरी तलाश में निकले ना क़ाफ़िले वाले
दिखाई दूँगा अभी रास्ते की धुल में हूं

मैं वो दुआँ हूं "अता" जो हरेक लव पर है
बस इतना है, की अरसा-ए-क़बूल में हूं।
***
3-थोडी भी इस तरफ नज़र होनी चाहिए
ये ज़िन्दगी तो मुझसे बशर होनी चाहिए

आए है लोग रात की दहलीज़ फाँद कर
उन के लिए नवेद-ए-सहर होना चाहिए

इस दर्जा पारसाई से घुटने लगा है दम
मैं हूँ बशर ख़ता-ए-बशर होनी चाहिए

वो जानता नही तो बताना फ़ुज़ूल है
उसको मेरे ग़मों की ख़बर होनी चाहिए

मस्जिद से हो रही 'अता' फज्र की अजा
अब तो मेरे नगर में सहर होनी चाहिए
****
4-वो मुझसे दूर सही, दिल के पास रहता है
वो मेरी ज़ात में मिहसल-ए-हवास रहता है

यही कहीं मेरी तक़दीर की गवाही है
यही कही वो सितारा शनास रहता है

मैं बेवफ़ाई पे माईल हूं इन दिनों लेकिन
तेरा ख्याल कहीं आस-पास रहता है
********

5-ख़ुशबुओं का इक नगर आबाद होना चाहिए
इस निज़ाम-ए-ज़र को अब बर्बाद होना चाहिए ..

इन अंधेरों में भी मंजिल तक पहुँच सकते है,हम
जुगनुओं को रास्ता तो याद होना चाहिए ..

ख़्वाहिशों को ख़ूबसूरत शक्ल देने के लिये
ख़्वाहिशों की क़ैद से आज़ाद होना चाहिए..

ज़ुल्म बच्चे जन्म रहा है, कुचा-ओ-बाज़ार में
अदल को भी साहिबे औलाद होना चाहिए...











जाॅन आॅलिया (एलिया)/क़त्आ:


चाँद   की  पिघली  हुई  चाँदी में
ओओ  कुछ रंग-ए-सुख़न  घोलेंगे
तुम  नही  बोलती   हो  मत बोलो
हम  भी   तुम  से  नही   बोलेंगे
~~~~~~~~
है मोहब्बत हयात की लज़्ज़त
वर्ना कुछ लज़्ज़त-ए-हयात नही
क्या इज्ज़ात है एक बात कहूँ
वो मगर ख़ैर कोई बात नही
~~~~~~~~~~
जो  हक़क़ीत है  उसे  हक़क़ीत से
दूर  मत  जाओ   लौट भी  आओ
हो  गई  फिर  किस  ख़याल में गुम
तुम  मिरी  आदतें  न  अपनाओ
~~~~~~~~~~
पसीने  से मिरे  अब  तो ये  रूमाल
है नक़्द-ए-उल्फ़त का ख़जीना
ये  रूमाल  मुझे  को बख़्श  दीजे
नही  तो  लाइए   मेरे   पसीना
~~~~~~~~~
मिरी जब भी नज़र पड़ती है तुझ पर
मिरी   गुलफ़म   जान-ए-दिल-रूबाई
मिरी जी   में   ये  आता है  कि मल दूँ
तिरे     गालों  पे   नीली     रोशीनाई
~~~~~~~~~
वो किसी दिन न आ सके पर उसे
पास  वादे   को   हो    निभाने का
हो   बसर  इंतिज़ार   में    हर  दिन
दूसरा   दिन  हो   उस   के  आने   का
~~~~~~~



जाॅन आॅलिया (एलिया)

गाना - तारे टूटा करतें हैं....
फ़िल्म - आँसू और मुस्कान(1973)
गीतकार - इन्दवीर
संगीतकार - कल्याणजी आनन्दजी
गायक - लता जी

तारे टूटा करतें हैं, सहारे छूटा करतें है..
तारे टूटा करतें हैं, सहारे छूटा करतें है..
कभी ना टूटेंगे ममता के नाते प्यारे..
तारे टूटा करतें हैं, सहारे छूटा करतें है..

आँख में मचोली खेले अँधियारे उजियाले..2
अपनों से छुपतें है ये सारी दुनियाँ वाले..
आँचल के फुलों से माता आँखे न फेरे...2
सब कुछ अपना है जब तू पास हमारे
तारे टूटा करतें हैं, सहारे छूटा करतें है..

जीवन धन है मेरा तेरा सुन्दर मुखड़ा..2
देख मुखड़ा तेरा भूलूँ  मैं हर दुखड़ा
तू ही तो लायेगी मेरी खोई हुई बहारें...2
प्यार का बंधन तू दो दिल न रहे न्यारे
तारे टूटा करतें हैं, सहारे छूटा करतें है..

ओ ओ ओ ओ ओ.........

गाना - भीगे हुऐ आँचल से समेटो ना बदन को
फ़िल्म - तन्हाई (1970)
गीतकार- अमन
संगीतकार - उषा खन्ना
गायक - किशोर दा

भीगे हुऐ आँचल से समेटो ना बदन को
सावन में कही आग न लग जाये चमन को
भीगे हुऐ आँचल से..,
ये हुस्न ये शबनम ये बहारें ये जवानी
ऐ हुस्न ये शबनम ये बहारें ये जवानी
बहता हुआ देखा है यहीं आग पे पानी
है ले जाऊ ऐसे में कहाँ दिल की जलन को
सावन में कही आग न लग...

उलझी हुई साँसें है धड़कता हुआ सीना
ऐ उलझी हुई साँसें है धड़कता हुआ सीना
  होंठों पे दबी बात है माथे पे पसीना
ऐ है खिलती है कलि देख के नाज़ुक से दहन को
सावन में कही आग न लग जाये चमन को
भीगे हुऐ आँचल से..,

ये मधभरी तन्हाई ये तन्हाई का जादू
ऐ मधभरी तन्हाई ये तन्हाई का जादू
ऐसे में भला कैसे हो ज़ज्बात पे क़ाबू
ऐ रंगी बना लो इसी पलभर के मिलन को
सावन में कही आग न लग जाये चमन को
भीगे हुऐ आँचल से..,


आया मेरी महफ़िल में ग़ारत-गर होश आया
पैमान-ए-बकफ़ आया मैख़ाना बदहोश आया..

वो ख़ुद लिये बैठे थे आग़ोश-ए-तवज्जोह में
बेहोश ही अच्छा था नाहक़ मुझे होश आया..

उड़ कर दिले-ए-वीरां से,आँखों में कुछ आया था
पैमाना- ए- खाली क्या था जिसे जोश आया ..

क्यों दामन-ए-हस्ती तक बढ़ने दिया हाथों को
दीवाना अगर था मैं, दुनिया को न होश आया....

-सीमाब अकबराबादी


  1975 में बनी पाकिस्तानी फ़िल्म 'बेगम जाने'के लिये क़तिल साहब ने ये ग़ज़ल लिखी थी, जिससे गुलाम अब्बास साहब ने गाया था और संगीतकार थे  ए.हमीद साहब

ए दोस्त तेरी आँख नम है तो मुझे क्या
मैं खूब हँसूँगा तुझे ग़म है तो मुझे क्या

मैने तो दबा रखे हैं , जज़्बात में शोले
क़ायम तेरा अश्कों से भ्रम है तो मुझे क्या

पूजा है सदा मैने ग़रीबों के ख़ुदा को
तेरा कोई पत्थर का सनम है तो मुझे क्या

नासेह जहाँ माओं के तरसते है कफ़न को
उस शहर में सर तेरा भी ख़म है तो मुझे क्या

जब जिन्दा लोग मौत की राहों पे चल पडे
इतना हंसों के आँख से आँसू निकल पडे

ज़िन्दगी क्या है यादों की बारात ज़ख़्मों की बारात

गाना - ज़िन्दगी क्या है यादों की बारात
फ़िल्म - फ़रार (1975)
गीतकार -इन्दवीर
संगीतकार - कल्याणजी आनन्दजी
गायक - मुकेश साहब

ज़िन्दगी क्या है यादों की बारात ज़ख़्मों की बारात
ज़िन्दगी क्या है यादों की बारात ज़ख़्मों की बारात
कुछ देखे और कुछ अनदेखे सपनों की बारात
ज़िन्दगी क्या है यादों की बरात ज़ख़्मों की बारात

कोन कहाँ पर मिल जाये कोन कहाँ खो जाये ....
करवट बदले वक्त ये ऐसा क्या से क्या हो जाये...
गम के मोड़ पे आके ठहरे ख़ुशियाँ की बारात
ज़िन्दगी क्या है यादों की बरात....

ऐसी भी होती है दिल में दर्द भरी कुछ यादें...
दिल मचले तो बन जाती है होंठों पे फ़रियादे...
और दुनिया ये समझे ये है निगमों की बारात
ज़िन्दगी क्या है यादों की बरात....