शनिवार, 13 जून 2015

गाना - हम भूल गए रे हर बात ...
फ़िल्म - सहेली (1969)
गीतकार- फैय्याज़ हाशमी
संगीतकार - ए. हमीद
गायक - नसीम बेगम

हम भूल गए रे हर बात मगर तेरा प्यार नहीं भूले -2
क्या क्या हुआ दिल के साथ मगर तेरा प्यार नहीं भूले -
हम भूल गए रे हर बात...

बचपन के हम साथी दोनों सदा रहे है साथ
एक ही सपना देखें जैसें दो आँखें दिन रात
दुनीया ने कही सौ बात मगर तेरा प्यार नही भुले..
क्या क्या हुआ दिल के साथ.....

हाय रे मजबूरी दिल की भेद ना दिल ने खोले
अपने बरसों जलते देखा मुँह से कुछ ना बोले
हम जलते रहे रे दिन रात मगर तेरा प्यार नही भूले
क्या क्या हुआ दिल के साथ.....
हम भूल गए रे हर बात मगर तेरा प्यार नहीं भूले ..

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें